Sakti Big News : नाबालिग लड़के का अपहरण कर बेच दिया था, 5 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के, SP अंकिता शर्मा ने किया बड़ा खुलासा… पूरे मामले को डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में हसौद पुलिस ने मेरठ में अपहरण हुए नाबालिग लड़के को यूपी पुलिस की मदद से बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया है, वहीं नाबालिग बालक का अपहरण कर बेचने और खरीदी करने वाले 5 बदमाश रोहित सिंह, गौरव सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, शिवम राणा और राहुल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले में मेरठ पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 137(2), 3(5), 111, 140(4), 145, 146 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि डोमाडीह गांव के रहने वाले जयश्री और उसका नाबालिग भाई, हरिद्वार जा रहे थे, तभी मेरठ के सगौती स्टेशन में 4 बदमाशों ने मारपीट कर नाबालिग लड़के का अपहरण कर लिया. इसके बाद नाबालिग लड़के के भाई जयश्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम से मदद की गुहार लगाई थी.

इस पर डीजीपी और आईजी के निर्देश पर सक्ती एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में हसौद में शून्य में एफआईआर दर्ज कर पुलिस की टीम रवाना किया गया था और नाबालिग लड़के की खोजबीन की गई, जहां मेरठ से 50 किलोमीटर दूर में गन्ने के खेत में नाबालिग लड़के को बांध कर रखा गया था. 4 बदमाशों ने नाबालिग का अपहरण कर काम करने बेच दिया था. आरोपियों द्वारा और भी कई बच्चों का अपहरण किया गया था. फिलहाल मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपहरण करने वाले गैंग का बड़ा खुलासा किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!