Sakti FIR : सक्ती के वार्ड नं 14 में मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ थाना में केस दर्ज

सक्ती. सक्ती के वार्ड नं 14 में सुरेश कुमार बरेठ से युवक रोहित बरेठ ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले युवक रोहित बरेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, सुरेश बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बुआ का बेटा रोहित बरेठ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देकर लोहे के रॉड से मारपीट की. मारपीट की वजह से उसके सिर से खून निकलने लगा. फिलहाल, मामले में सक्ति पुलिस ने मारपीट करने वाले रोहित बरेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!