CG Big News : भाई की हत्या का बदला लेने तीन साथियों ने युवक का सिर कुचला, हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

दुर्ग. सिटी कोतवाली पुलिस ने युवकी की निर्मम हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों ने सोमवार देर रात युवक की ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने मृतक के घर जाकर परिजन को उसकी हत्या की जानकारी दी थी.

 



दरअसल आरोपी अपने भाई के मर्डर के लिए मृतक को जिम्मेदार मानता था. इसके चलते दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी दादू देशमाने 34 वर्ष को सोमवार शाम चंडी मंदिर चुनरी चढ़ाने गया था.

वापसी में की रात करीब 12:30 बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मठपारा के पास रोक लिया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपियों ने ईंट एवं पत्थर से युवक के सिर को कुचल दिया. घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले थे. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल दादू देशमाने को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. इस बीच उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी अनिल साहू, उसके घर आया था. आते ही दरवाजे को खटखटाने लगा. उस दौरान घर में उसके अलावा उसकी सास मौजदू थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की के पास खड़े होकर उसकी सास को बताया कि उनके बेटे को उसने, किशन यादव एवं विशाल देवांगन उर्फ गोलू के साथ मिलकर मार दिया है. इसके अलावा मृतक दादू की पत्नी ने बताया कि आरोपी अनिल के भाई की वर्ष 2016 में हत्या हो गई थी. उसके लिए दादू को वह जिम्मेदार मानता था. इसके चलते तब से उसने रंजिश पाल रखी थी. इस पर पुलिस की टीम ने विवेचना प्रारंभ कर आरोपियों की पहचान की और टीनोंको गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!