Champa FIR : काम करने जा रहे व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल और अन्य सामग्री की लूट, चांपा के कोटाडबरी का मामला, लूट करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चांपा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोटाडबरी की सब्जी मंडी के पास काम करने जा रहे व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल और अन्य सामग्री की लूट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति राजा बाबू सतनामी के खिलाफ BNS की धारा 309(6) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र कलार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह काम करने के लिए जा रहा था, तभी कोटा डबरी गांव के सब्जी मंडी के पास पहुंचा हुआ था. इसी दौरान कोटाडबरी गांव निवासी राजा बाबू सतनामी के द्वारा काम करने जा रहे भूपेंद्र कलार से मारपीट कर मोबाइल और अन्य सामग्री को लूट लिया, मारपीट से भूपेंद्र कलार को चोट आई है. पुलिस ने लूट करने वाले आरोपी राजाबाबू सतनामी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!