Sakti Big Accident : बरदुली गांव में वाहन के कुचलने से 2 व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, मौके पर तनाव, SDOP और 3 थाना प्रभारी मौजूद

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र बरदुली गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के कुचलने से 2 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद से मौके पर तनाव है. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर SDOP मनीष कुंवर, जैजैपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोसले, हसौद थाना प्रभारी विंटन साहू, मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश पटेल, स्टॉफ के साथ मौजूद हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जानकारी मिली है कि देवरघटा गांव के मनीराम बंजारे और पतिराम, दोनों बरदुली गांव जसगीत और दुर्गा देखने पैदल जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के कुचलने से दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जैजैपुर-हसौद मुख्यमार्ग में चक्काजाम कर दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, मौके पर तनाव है और घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!