IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2025 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गुरुवार को ये एलान किया कि वह आईपीएल 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ रहे हैं। स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच थे और इससे पहले 2022 से वह फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े हुए।

 



41 साल के डेन स्टेन ने आईपीएल 2024 के लिए निजी कारणों के चलते खुद अनुल्बध कराया था। अब वह आईपीएल 2025 में वापसी करने के लिए भी तैयार नहीं।

IPL 2025 से पहले Dale Steyn ने छोड़ा SRH का साथ

दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले डेन स्टेन (Dale Steyn) ने ऐलान किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले डेन स्टेन (Dale Steyn) ने ऐलान किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे।

स्टेन ने इस दौरान ये भी कहा कि वह साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ कोचिंग जारी रखेंगे। यह टीम भी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा ही है।

स्टेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे साथ कुछ सालों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद। दुर्भाग्य से मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। इस साल की शुरुआत में स्टेन ने निजी कारणों से आईपीएल 2024 के लिए खुद को अनुपलब्ध कर लिया था और सनराइजर्स ने मुख्य कोच डेनियल विटोरी के साथ काम करने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फ्रैंकलिन को अपना गेंदबाजी कोच बनाया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इसके साथ ही स्टेन ने अपने करियर के दौरान आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, आरसीबी, सनराइजर्स, गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया था। डेल ने आखिरी बार कुछ साल बाद सनराइजर्स गेंदबाजी कोच नामित होने से पहले 2020 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था। एसआरएच में अपने कार्यकाल के दौरान, स्टेन ने कई भारतीय तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन किया, उनमें से एक उमरान मलिक हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!