Janjgir Navratri : खोखरा गांव में स्थित मनकादाई मंदिर में नवरात्रि को लेकर धूम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, ये है बड़ी मान्यता… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे खोखरा गांव में स्थित मनकादाई मंदिर में नवरात्रि को लेकर धूम है. सुबह से ही माता के दर्शन के लिए दर्शनार्थी अपनी मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं और मत्था टेक रहे हैं. नवरात्रि में यहां नव दिनों का मेला लगता है और मनका दाई आस्था का केंद्र माना जाता है, इसलिए यहां विदेशों से भी लोग दीप प्रज्वलित कराते हैं और दर्शन के लिए पहुंचते हैं. नवरात्रि में रोज अलग-अलग तरह से मां मनकादाई का श्रृंगार किया जाता है और भक्तों को मां के दिव्य दर्शन होते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

आपको बता दें, आज से नवरात्रि की शुरुआत हुई है और खोखरा के मनकादाई मंदिर में नवरात्रि की धूम है और यहां हर दिन हजारों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर परिसर में 9 दिनों का मेला भी लगता है. मनकादाई मंदिर के प्रति भक्तों में बड़ी आस्था है और यहां दूसरे प्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं, वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित कराया है. मां मनकादाई के दर्शन से संतान प्राप्ति की भी बड़ी मान्यता है. यही वजह है कि दर्शन के लिए महिलाओं की भीड़ अधिक उमड़ती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

दर्शनार्थियों ने बताया कि मां मनका दाई का अर्थ ही है, मन की बातों को जान लेना. यहां जो भी भक्त आते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती है. कभी खाली हाथ नहीं लौटे, बस इसी के चलते माता के प्रति बड़ी आस्था लोग रखते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!