इस शिल्पकार ने बनाई मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमा, देशभर में हो रही उसकी मूर्तिकला की चर्चा…

असम. देशभर में शरदीय नवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र में आपको के देश के हर गली चौक चौराहों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं देखने को मिल जाएगी। आज हम आपको एक ऐसी प्रतिमा के बारें में बताने जा रहे है, जो देखने में काफी आकर्षक है। तो चलिए शुरु करते है।

 



भारत के असम राज्य के चिरांग में शिल्पकार ने मां दुर्गा की अनोखी मूर्ति बनाई है। शिल्पकार ने मूर्ति बनाने के लिए कलम, शंख, चावल, मोर पंख, और लकड़ी के चम्मच का सहारा लिया है। शिल्पकार संजय चंदो ने बताया हमारी मूर्ति चिरांग से गुहावटी , असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक जाती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

संजय चंदो द्वारा तैयार की गई मूर्ति काफी आकर्षक है। जिसे देखकर हर व्यक्ति उनकी शिल्प कला का दीवाना हो सकता है। देश के अलग अलग हिस्सों में उनकी मूर्ति कला की तारीफ हो रही है। चारों तरफ से उनके द्वारा बनाए गए मूर्ति को देखने लोग आ रहे है। आज के दौर मे चूना का सहारा लेकर बड़ी मात्रा में मूर्तियां बनाई जा रही है। जिसका ढांचा पहले से तैयार रहता है। ऐसे दौर में कोई शिल्पकार काफी क्रिएटिविटी के साथ मूर्तियां बनाता है। तो उसकी सराहना जरुर होना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!