JanjgirChampa Big Update : शिक्षिका के निधन के बाद सेवा पुस्तिका में कूटरचना, पामगढ़ के तत्कालीन BEO, 2 लिपिक समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज, ये है पूरा मामला… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने मुलमुला के मिडिल स्कूल में पोस्टेड शिक्षिका के निधन के बाद सेवा पुस्तिका में कूटरचना करने के मामले में पामगढ़ के तत्कालीन BEO एसआर रत्नाकर, 2 लिपिक हेमन्त श्रीवास, मालिकराम जानसन और 1 अन्य युवराज सिंह ठाकुर समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज किया है. मामले में मृतिका शिक्षिका के दत्तक पुत्र ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था, जिसके बाद पामगढ़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई है.

 



पुलिस के अनुसार, मृतिका शिक्षिका के दत्तक पुत्र युवराज सिंह चंदेल ने अपनी मां के मृत्यु के बाद शासकीय सेवा से प्राप्त होने वाले समस्त स्वत्वों और अनुकंपा नियुक्ति के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य पत्र पामगढ़ के तात्कालिन BEO एसआर रत्नाकर के पास जमा किया था. इसके बाद तात्कालिन BEO ने 2 लिपिक के साथ मिलीभगत कर षड्यंत्र रचा और स्वत्वों का भुगतान अनाधिकृत व्यक्ति युवराज सिंह ठाकुर को अवैधानिक तरीके से कर दिया. मामले में शिक्षा विभाग ने तत्कालीन BEO को 2021 में सस्पेंड किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

परिवाद के बाद यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट में चल रहा था, जिसके बाद पामगढ़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने FIR करने का आदेश दिया था. अब पामगढ़ पुलिस ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 के तहत FIR दर्ज कर लिया है, फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!