JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग महिला की हत्या, सिर पर चोट के निशान, घर में रहती थी अकेली, 2 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, मुलमुला के नरियरा गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी, महिला के पति और 2 बेटे हैं जेल में

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात हुई है. घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और ईंट मिली हैं. महिला का शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है. बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, नरियरा गांव में 65 वर्षीय भगवती बाई पटेल, घर में अकेली रहती थी और उसके पति, 2 बेटे हत्या के आरोप में जेल में हैं. घर में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया है. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!