JanjgirChampa Thief Arrest : बलौदा पुलिस ने चोरी करने वाले 9 आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपियों में 2 नाबालिग, एक ही गांव के हैं सभी आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने बलौदा के जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड बेस कैंप में चोरी करने वाले 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग बालक भी शामिल हैं. पुलिस ने 7 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर तो 2 नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. सभी आरोपी ठड़गाबहरा गांव के रहने वाले हैं. मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पुलिस के मुताबिक, कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने 06 अक्टूबर को रिपोर्ट लिखाई कि गोदाम के पीछे का चादर उखड़ा हुआ था और वहां से चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने 331(4), 305(ए), 115(2), 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पुलिस संदेहियों को हिरासत में लिया. इसके बाद कंपनी से चोरी कर अपने साथियों के घर रखने की बात सामने आई. मामले में 7 आरोपी निलकंण्ड मनहर, राकेश रत्नाकर, राजपाल ओग्रे, बबला ओग्रे, सुनील पाटले, भूपेंद्र बंजारे, मनोज आदिले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं 2 नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!