Korba Snake Rescue : घर के किचन की पाइप में चूहों को खाकर विशालकाय अजगर घुसा था, फिर सर्प मित्र ने रेस्क्यू किया, पाइप में पानी नहीं जाने से परेशान थे घर वाले

कोरबा. पम्प हाउस कॉलोनी में एक घर के किचन की पाइप में चूहों को खाकर विशालकाय अजगर छिपा हुआ था. सूचना पर सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने 2 घंटे रेस्क्यू कर सर्प को निकाला गया. यहां किचन का पानी बाहर नही जाने से पूरा परिवार परेशान था.

 



जानकारी अनुसार, पम्प हाउस कॉलोनी में श्रीनिवास का परिवार कुछ दिनों से किचन का पानी बाहर नहीं जाने से परेशान था. यहां पाइप साफ करवाने मजदूर को बुलाया गया. मजदूर ने देखा कि विशालकाय अजगर पाइप के अंदर छिपा हुआ है. यह देखते ही पूरा परिवार और कॉलोनी वासी दहशत में आ गए.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

इसके बाद सर्प होने की सूचना पर सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को दी गई और 2 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद पाइप तोड़कर विशालकाय अजगर को निकाला गया, जो चूहों को खाकर छिपा हुआ था. सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने अजगर को बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!