Korba Snake Rescue : स्कूटी सवार उस वक्त मुसीबत में आ गया, जब चलती स्कूटी में वाइजर तक जहरीला सांप चढ़ गया, फिर…

कोरबा. स्कूटी सवार उस वक्त मुसीबत में आ गया, जब चलती स्कूटी में वाइजर तक जहरीला सांप चढ़ गया. नवरात्रि में मंदिर से दर्शन एवं गरबा देखकर घर लौटते समय यह घटना घटी है, जिसके बाद युवक की सांस अटक गई और सर्प मित्र द्वारा सांप का रेस्क्यू किया गया.



दरसअल, कोरबा के गेवराघाट निवासी पुरषोत्तम मलिक, अपने परिवार साथ नवरात्र में मंदिर से दर्शन और गरबा देख स्कूटी से घर वापस जा रहा था. अचानक चलती स्कूटी में हाथ पर सांप दिखाई पड़ा. इससे युवक की सांस अटक गई और स्कूटी खड़ा कर वह दूर भाग गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

फिर इसकी सूचना सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को दी गई और स्कूटी के वाइजर को पेचकश से खोलकर जहरीला करैत सांप का रेस्क्यू किया गया. युवक का कहना है कि बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच है और नई जिंदगी मिली है. इस तरह से उन्होंने सर्पमित्र का धन्यवाद किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

error: Content is protected !!