Nawagarh FIR : बरभाठा गांव में जमीन बंटवारे के रुपये की मांग कर जेठ ने मारपीट की, नवागढ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभांठा गांव में जमीन बंटवारे के रुपये की मांग कर जेठ राजेश रात्रे ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले जेठ राजेश रात्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, बरभाठा गांव की सरिता रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पति सुबह क्रेशर में काम करने चले गए था. उसका जेठ राजेश रात्रे आकर जमीन बंटवारे के रुपये की मांग करने लगा. गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चप्पल, डंडे से मारपीट की. चिल्लाने पर उसका जेठ वहां से भाग गया. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले जेठ राजेश रात्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!