Sakti Big Update : 23 घंटे बाद महानदी में डूबे युवक की मिली लाश, 3 दोस्त घूमने आए थे चंद्रपुर मंदिर, नदी में नहाते वक्त डूबा था युवक, चंद्रपुर पुलिस और SDRF की टीम ने नदी में डूबे युवक के शव को निकाला, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

सक्ती. चंद्रपुर की महानदी में डूबे युवक की लाश 23 घंटे के बाद मिली है. मृतक युवक का नाम जे. रमेश है. 3 युवक भिलाई कैंप 1 से मां चंद्रहासिनी के दर्शन के आए थे. SDRF टीम के द्वारा रेस्क्यू कर नदी में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, 3 दोस्त कैप-1 भिलाई से चंद्रपुर मंदिर चंद्रहासिनी माता के दर्शन के लिए आए थे, तभी तीनों युवक नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान एक युवक जे. रमेश नदी में डूब गया था. इसके बाद चंद्रपुर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मौके पर SDRF टीम को बुलाई गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

SDRF की टीम पहुंची और नदी में डूबे युवक की खोजबीन की जा रही थी. आज 23 घंटे के बाद नदी में डूबे युवक की लाश मिली है. मृतक युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल, मामले की जांच चंद्रपुर पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!