Sakti News : चन्द्रपुर, डोटमा, नगरदा और करही में खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई

सक्ती. खनिज विभाग उड़नदस्ता के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है l इसी क्रम में ग्राम चन्द्रपुर, डोटमा, नगरदा और करही में रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया जाकर एक सप्ताह में 8 वाहनों में अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही कर अलग-अलग थानों में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके साथ ही तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सुलौनीकला में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 50 हाईवा रेत को भी जब्त किया गया है l

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार वाहनों एवं रेत के अवैध भण्डारण के संबंध में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज अधिनियम 1957 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!