Sakti Big Update : नहर में पिकअप वाहन गिरने का मामला, 1 बच्चे का शव मिला, 2 बच्चे अब भी हैं लापता, वाहन में सवार थे 21 लोग, 18 लोग बच गए थे, SDRF का रेस्क्यू जारी…

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नहर में गिर गया था. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था. हादसे के बाद 3 बच्चे लापता हो गए थे, जिसकी तलाश SDRF और पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी. इस दौरान 1 बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश घटनास्थल से 4-5 किमी दूर मिल गई है, वहीं अब भी 2 बच्चे लापता हैं और 18 घण्टे बाद भी अन्य बच्चों का पता नहीं चल सका है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात बैलाचूआ गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर सलीहाभाठा गांव जसगीत गाने के लिए लोग जा रहे थे. इसी दौरान मोहगांव गांव की नहर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, वहीं हादसे के समय 2 बच्चे के लापता होने की बात सामने आई थी.

आज पता चला है कि 1 और बच्चा भी लापता है. फिर तीनों बच्चों की सुबह से SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान 1 बच्चे इंद्र जायसवाल की लाश मिल गई है, लेकिन 18 घण्टे बीत जाने के बाद भी अन्य 2 लापता बच्चों का पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!