‘सलमान खान को माफ कर देंगे अगर…’, बिश्नोई समाज ने रखी ये डिमांड; अब क्या करेंगे सलमान?

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिश्नोई गैंग ने लिखा कि जो भी सलमान खान (Salman Khan) का साथ देगा उसे अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए।

 



 

 

वहीं, दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

 

 

‘सलमान खान को माफ कर दिया जाएगा’
इसी बीच अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि सलमान खान अगर माफी मांग ले तो समाज उन्हें माफ कर सकता है। दरअसल, साल 1998 में ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर सलमान खान पर काला हिरण के शिकार करने का आरोप है। यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।
देवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा,”अगर सलमान खान मुकाम में आकर अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगते हैं, तो बिश्नोई समाज अपने 29 नियमों के तहत उन्हें माफ कर देगा।”

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

बिश्नोई समाज में गलती करने पर क्षमा करने का प्रावधान
देवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा कि कहा की बिश्नोई समाज के 29 नियमों में दसवें नंबर के नियम में ये प्रावधान है। गलती करने पर क्षमा करने का प्रावधान है। नियम के तहत अगर किसी ने कोई अपराध कर दिया है तो उस पर दया करके उसे क्षमा किया जा सकता है। अगर सलमान खान के मन में क्षमा भाव हो तो दया की जा सकती है।

 

 

 

भाजपा नेता ने भी सलमान खान से की अपील

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इससे पहले भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव ने भी सलमान खान से अपील की थी कि वो बिश्नोई समाज से माफी मांग ले। उन्होंने एक्स पर लिखा,” काला हिरण को बिश्नोई समाज देवता मानता है, उसकी पूजा करता है और आपने उसका शिकार किया, जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुईं।”

 

 

 

भाजपा नेता ने आगे लिखा कि बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए।

 

 

https://x.com/harnathsinghmp/status/1845464343699145027?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1845464343699145027%7Ctwgr%5E71681e1c898a0cfc2a3220250b21fe732de1982f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

 

 

काला हिरण मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

काला हिरण के शिकार मामले पर सलमान खान की 12 अक्टूबर 1998 में पहली बार गिरफ्तारी हुई थी।
पांच दिनों तक एक्टर को जेल में रहना पड़ा था।
17 अक्टूबर 1998 को उन्हें रिहाई मिली थी।
5 अप्रैल 2018 को उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई थी।
7 अप्रैल को उन्हें 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई थी। उसी दिन उनकी रिहाई भी हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!