वाह! Mukesh Ambani ने कर दी मौज, सिर्फ 12000 हजार में मिल रहा Jio का लैपटॉप

रिलायंस जियो की तरफ से अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा दिया गया है। अगर आप दिवाली के मौके पर कम कीमत में नया लैपटॉप खरीदना चाह रहे हैं तो यह अच्छा समय हो सकता है। कंपनी के जियोबुक 11 को अमेजन से कम दाम में ले सकते हैं। जियोबुक 11 को पिछले साल उतारा गया था और अब इस पर प्राइस कट देखने को मिला है।

 



इस पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जिसके बाद प्रभावी कीमत बहुत कम हो जाती है। JioBook में कीमत के लिहाज से खूबियां भी अच्छी-खासी ऑफर की गई गई हैं। यहां इस लैपटॉप की खूबियां और कीमत के बारे में बताने वाले हैं।

फोन की कीमत में लैपटॉप
नया लैपटॉप लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioBook 11 को अमेजन से 12,890 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदते वक्त अगर अमेजन ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाए तो कीमत और भी कम हो सकती है। यह 4G लैपटॉप ऐसे लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जिन्हें कम दाम में ऐसा लैपटॉप चाहिए जिसमें वीडियो देख पाएं और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ छोटे टास्क हैंडल कर पाएं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

लाइफटाइम ऑफिस
जियो इसमें लाइफटाइम के लिए फ्री ऑफिस ऑफर कर रहा है। एंड्रॉइड 4G लैपटॉप में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 8788 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। इसको 256GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। लैपटॉप में डुअल बैंड वाई-फाई की सुविधा मिलती है। अच्छी बात इस लैपटॉप का वजन है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इसे कहीं भी ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसका वजन सिर्फ 990 ग्राम है। बात बैटरी की करी जाए तो कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज में इसे 7 से 8 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर जियो की तरफ एक साल की वारंटी भी दी रही है।

लोगों के लिए बेस्ट?
यह लैपटॉप बहुत ज्यादा हैवी टास्किंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। इसे उन लोगों के लिए कंपनी पेश करती है जो फोन पर बेसिक काम करते हैं लेकिन छोटी स्क्रीन होने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग इसे 12,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, वॉट्सऐप, टाइपिंग और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से जुड़े छोटे-मोटे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!