Akaltara Accident : बारदाने से भरे ट्रक में घुसे बाइक सवार, तीनों की हालत गंभीर, कोटगढ़ गांव की घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में बारदाने से भरे ट्रक में बाइक घुस गई. घटना में बाइक सवार 3 युवकों को गंभीर चोट आई है और घायल तीनों युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



पुलिस के अनुसार, बरगवां गांव के रवि भारद्वाज, साहिल भारद्वाज और बेलटुकरी गांव के टुकेश्वर एक ही बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान बारदाने से भरे ट्रक में बाइक घुस गया. इसके बाद ट्रक ने थोड़ी दूर बाइक को घसीटा भी है. इस घटना में बाइक सवार तीनों युवाओं को गंभीर चोट आई है और तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर, घटनाकारित ट्रक को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है और मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!