Akaltara FIR : सांकर गांव में जुआ खेलने जाने से मना करने पर पति ने की पत्नी की पिटाई, अकलतरा थाना में पति के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सांकर गांव में जुआ खेलने जाने से मना करने पर पति राधेश्याम पटेल ने अपनी पत्नी अनूपा पटेल की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी पति राधेश्याम पटेल के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सांकर गांव की महिला अनूपा पटेल ने बताया कि उसका पति राधेश्याम पटेल, शराब के नशे में जुआ खेलकर वापस घर आया था. फिर दोबारा से जुआ खेलने बाहर जाने लगा, जिसे जुआ खेलने जाने से पत्नी ने मना किया तो उसके पति राधेश्याम ने गाली-गलौज की और ईंट से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

सिर में गंभीर चोट आने की वजह से सिम्स में इलाज कराकर पत्नी अपने मायके तागा गांव चली गई है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरोपी पति राधेश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!