Sakti Arrest : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवकों से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने युवकों से मारपीट करने वाले आरोपी साहिल उर्फ अभय चौहान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी साहिल के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 119 (1), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, जाजंग के सौरभ गबेल ने रिपोर्ट कराया था कि बंधवा तालाब के साहिल उर्फ अभय चौहान अपने अन्य 2 साथियों के साथ आकर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा और नहीं देने पर हेलमेट को मांगने लगा, जिसे नहीं दिए तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आए उसके परिवार के अन्य सदस्य को भी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस ने मामले में सक्ती के वार्ड नं 4 से मारपीट करने वाले आरोपी साहिल उर्फ अभय चौहान को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!