Sakti FIR : बंधवा तालाब के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवकों से मारपीट करने वाले एक नामजद और अन्य 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. सक्ती के बंधवा तालाब के पास युवकों से साहिल चौहान और उसके 2 साथियों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले साहिल चौहान और अन्य 2 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, जाजंग के सौरभ गबेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि राकेश गबेल के साथ वह घर जा रहा था. रास्ते में उसके परिवार के शैलेन्द्र गबेल, पीयूष गबेल, नीलाभ गबेल, कृष गबेल, बंधवा तालाब के पास सामान ले रहे थे. उसी समय साहिल चौहान, अपने अन्य 2 साथियों के साथ आकर शराब पीने के रुपये मांगने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

नहीं देने पर हेलमेट को भी मांगने लगा, जिसे इनकार करने लगे, तभी रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे. पास में मौजूद उसके परिवार के सदस्य बीच-बचाव करने आए तो उन लोगों से भी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे. मारपीट की वजह से उसे नीलाभ गबेल, पीयूष को चोट आई है, वहीं कृष गबेल के दाएं आंख और सिर में चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

error: Content is protected !!