Champa Big News : श्री हनुमान व्यायाम शाला को तोड़ा गया, यादव समाज में आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, 7 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा स्थित श्री हनुमान व्यायाम शाला को तोड़ा गया है. मामले में यादव समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और तोड़फोड़ करने वालों पर FIR दर्ज करने की मांग की है. 7 दिन ने भीतर अगर तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर यादव समाज ने आंदोलन करने की बात कही है.

 



यादव समाज के लोगों ने बताया कि 1952 से चांपा के डोंगाघाट में श्री हनुमान व्याम शाला अखाड़ा की स्थापना की गई थी, जिसे कतिपय लोगों के द्वारा बिना सूचना के व्यायाम शाला को तोड़ दिया गया है, जहां से मूर्तियां गायब है और कई मूर्तियों को तोड़ी गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इस तरह व्यायाम शाला को बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं इस तरह की घटना को अंजाम देकर यादव समाज की आस्था को ठेस पहुंचाया गया है, जो निंदनीय है. इस मामले में यादव समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और 7 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!