Akaltara FIR : क्रोकोडायल पार्क में अज्ञात 8 से 9 युवकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अश्लील कमेंट्स कर मारपीट की, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडायल पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों से अज्ञात 8 से 9 युवकों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 191(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह क्रोकोडायल पार्क में अपने परिवार के साथ घूमने गई थी, वहां अज्ञात 8 से 9 युवकों ने फ़ोटो खींचने के विवाद को लेकर अश्लील कमेंट्स किया, जिन्हें मना करने पर बेल्ट और डंडे से मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे, उसकी बेटी, देवर की बेटी, बेट को चोट आई है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अज्ञात 8 से 9 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!