Champa Bike Thief : चांपा के निजी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के निजी अस्पताल के सामने में खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, भागीरथी यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह बलौदा क्षेत्र से इलाज करने के लिए चांपा के निजी अस्पताल आया था और बाइक क्रमांक सीजी 11 एएच 1258 को अस्पताल के सामने में खड़ीकर अस्पताल अंदर चला गया था. जब भागीरथी यादव इलाज कराकर बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!