कुछ लोग भीगे हुए चने खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग उबालकर, जानिए कैसे खाएं..

कुछ लोग भीगे हुए चने खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग उबालकर खाते हैं. कुछ लोग भुने चने का स्वाद लेते हैं. लेकिन क्या अलग-अलग तरीके से चना खाने से इसकी पौष्टिकता कम ज्यादा हो जाती है. आइये जानते हैं रातभर भीगा चना या उबला कौन सा चना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

 



 

 

 

रातभर पानी में भीगा चना
भीगे हुए चने ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं. खासतौर से जब आप अंकुरित चना खाते हैं तो इससे सेहत को ज्यादा फायदे मिलते हैं. चना सुपरफूड है जो अभी मिलावट से दूर है. भीगा हुआ चना भुने चने की बराबर ही मजबूती देता है. भीगा हुआ चना प्रोटीन से भरपूर होता है. इसलिए जिन लोगों का पाचन अच्छा नहीं है उन्हें ज्यादा मात्रा में भीगा चना नहीं खाना चाहिए. भीगा चना डायबिटीज और दिल की बीमारियों को दूर रखता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

उबला हुआ चना
अगर आप चना को उबालकर और बिना किसी मसाले के खाते हैं तो ये भीगे और उबले हुए चने जितना ही फायदा करते हैं. हां अगर आपने चने को उबालकर उसमें कोई तेल या मसाला मिलाया है और फिर खा रहे हैं. तो आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा. उबले हुए चने भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं. आप आसानी से खा सकते हैं. उबले चने का स्वाद थोड़ा बेहतर हो जाता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

पोषक तत्वों से भरपूर है चने
चनों को एनर्जी से भरपूर आहार माना गया है. दालों में प्रोटीन का भंडार है चना और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. चनों में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड एसिड होता है. विटामिन बी का भी अच्छा सोर्स है चना. रोजाना चना खाने से मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत होती हैं. डायबिटीज के मरीज के लिए चना बहुत फायदेमंद है. रोजाना 1 मुट्ठी चना सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!