Janjgir Big Action : व्यापारी के कब्जे से 403 क्विंटल धान जब्त, वाहन में भरे और गोदाम में रखे धान जब्त, जांजगीर के जर्वे गांव में हुई कार्रवाई, वाहन को भी जब्त किया गया, खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के जर्वे गांव में खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी के कब्जे से 403 क्विंटल धान जब्त किया है. धान खरीदी शुरू होने के दूसरे दिन ही खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसके बाद हड़कम्प है. मामले में खाद्य विभाग की टीम ने वाहन को जब्त किया है और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि जर्वे गांव के व्यापारी मणिशंकर यादव के द्वारा धान भंडारित किया गया है. इस पर खाद्य विभाग की टीम ने वाहन से 120 क्विंटल और गोदाम से 283 क्विंटल धान को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष गतिविधियों का आयोजन

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू का कहना है कि कलेक्टर ने बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है, लेकिन बिचौलिए भी सक्रिय रहते हैं. बिचौलियों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो रात में भी निगरानी करेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!