Janjgir News : जिला ऑडिटोरियम में ‘भगवान बिरसा मुंडा’ की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला ऑडिटोरियम में ‘भगवान बिरसा मुंडा’ की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, कलेक्टर आकाश छिकारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ किया गया.

 



जिला स्तरीय कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा जी के देश की आजादी में अमूल्य योगदान को याद किया गया. साथ ही, आदिवासी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

सम्मानित खिलाड़ी संजू कुमार ने बताया कि आज यहां कार्यक्रम में हमारे आदिवासी समाज में अलग-अलग गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और खेल के क्षेत्र कुराश, लूडो, कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. इस तरह सम्मान मिलने पर खुशी मिली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी 150वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां बच्चों ने जनजातिय समुदाय के रह सहन के बारे में अच्छी प्रस्तुति दी. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनजातिय समुदाय और आम लोगों के लिए बहुत सारे सौगात पूरे प्रदेश के लोगों को दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!