Janjgir Thief : RTO में पदस्थ नगर सैनिक के घर में चोरों ने बोला धावा, नगदी और जेवर ले उड़े बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 18 निवासी और RTO में पदस्थ नगर सैनिक के घर चोरों ने धावा बोल दिया है और नगदी के साथ जेवर ले उड़े हैं. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(A), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, नगर सैनिक जितेश कुमार राठौर ने रिपोर्ट लिखाई कि जांजगीर के घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव भड़ेसर गए थे. जब जांजगीर के निवास में पहुंचे तो देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ था. इतना ही नहीं, बेडरूम, आलमारी का भी ताला टूटा था और आलमारी से जेवर के साथ नगदी की चोरी हो गई थी. जेवर और नगद मिलाकर 95 हजार की चोरी हुई है. फिलहाल, मामले में जुर्म दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!