JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, गम्भीर हालत में दोनों घायल युवक बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया. हादसे में दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के वक्त कार में 4 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है. रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत बंजारे और महेश दास, सामान खरीदने बाइक से गए थे. इस दौरान बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया. हादसे में दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई है और दोनों का इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है. रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack : घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने का मामला, आरोपी पति-पत्नी और 2 बेटे गिरफ्तार, हमला से 3 लोग हुए थे घायल, इस वजह से हुई थी वारदात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!