JanjgirChampa Accident Death : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खम्भे से टकराई, पीछे बैठे बुजुर्ग की मौत, चालक गम्भीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खम्भे से टकरा गई. हादसे में बाइक में पीछे बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गम्भीर है. उसे अकलतरा CHC से बिलासपुर भेजा गया है. रिश्ते में दोनों व्यक्ति मामा-भांजा है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

अर्जुनी गांव के पुनीराम और सावन दास, खेत गए थे और बाइक से वापस लौट रहे थे. इस दौरान सड़क किनारे के खम्भे से बाइक टकरा गई और पीछे बैठा बुजुर्ग सावन दास की मौत हो गई, वहीं पुनीराम को गम्भीर चोट आई है. पहले उसे अकलतरा CHC ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Police Action : बलौदा में 400 मुखौटा को पुलिस ने जब्त किया, दुकानदारों को दी गई हिदायत...

error: Content is protected !!