JanjgirChampa Arrest : जंगली सुअर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अकलतरा क्षेत्र का मामला, वन विभाग की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के दलहापहाड़ में जंगली सुअर का शिकार करने वाले आरोपी धीरेंद्र राज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी धीरेंद्र राज, अमलीपाली गांव का रहने वाला है. वन अमला ने जंगली सुअर के शव को भी बरामद किया है.

 



बलौदा वन परिक्षेत्र के प्रभारी को सूचना मिली कि दलहापहाड़ में जंगली सुअर का शिकार किया जा रहा है. इस पर वन अमला ने पता किया तो अमलीपाली गांव के धीरेंद्र राज द्वारा दलहापहाड़ में जंगली सुअर का शिकार करने की बात सामने आई. फिर वन अमला ने धीरेंद्र राज के कब्जे से सुअर के शव को बरामद किया. आरोपी धीरेंद्र राज के खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!