JanjgirChampa Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक फेंसिंग तार को तोड़ते हुए खेत में घुसी, बाइक सवार युवक की मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में अनियंत्रित होकर बाइक फेंसिंग तार को तोड़ते हुए खेत में घुस गई और बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम दिलेश डहरिया है, जो अमरताल गांव का ही रहने वाला था. मामले में अकलतरा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, अमरताल गांव निवासी दिलेश डहरिया, बाइक में सवार होकर कापन गांव की ओर जा रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग तार को तोड़ते हुए बाइक खेत की ओर घुस गई. हादसे में युवक दिलेश डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अकलतरा में पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!