JanjgirChampa Big News : घर में सोई बुजुर्ग महिला जिंदा जली, मिट्टी के घर में लगी आग, नवागढ़ के सेमरा गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में मिट्टी के घर में सोई बुज़ुर्ग महिला जिंदा जल गई. जिस घर में आग लगी है, वहां बुजुर्ग महिला अकेली रहती थी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर नवागढ़ टीआई भास्कर शर्मा पहुंचे थे.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

सेमरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग बुधनी बाई, मिट्टी के घर में अकेली रहती थी. जब आग लगी तो वह खाट में सोई थी. घटना के हालात को देखते हुए शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

error: Content is protected !!