JanjgirChampa Big News : किरारी गांव में 2 चूना पत्थर खदान के लिए अकलतरा में हुई जन सुनवाई, लोगों ने किया विरोध

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में पर्यावरणीय जनसुनवाई का लोगों ने विरोध किया है और खदान नहीं खोले जाने की मांग की है. किरारी गांव में 2 चूना पत्थर खदान के लिए जन सुनवाई हुई, जहां अपर कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी मौजूद थे. यहां स्थानीय लोगों ने कहा कि किरारी गांव में पहले से ही बड़ी संख्या में खदान और क्रेशर है, जिसके प्रदूषण से लोग परेशान हैं. ऐसे में 2 और चूना पत्थर खदान शुरू होने से प्रदूषण की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई जाएगी.
अधिकारियों ने कहा है कि जन सुनवाई की पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकार्ड हुआ है और ज्यादातर लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है. यहां से रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!