JanjgirChampa Big Update : हत्या के आरोपी पार्षद को भेजा गया जेल, हत्या कर कल थाना में किया था सरेंडर, नवागढ़ का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 7 चाम्पा रोड में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कांग्रेस पार्षद आनन्द कश्यप को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कल 5 नवंबर को आरोपी पार्षद ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या की थी.

 



दरअसल, नवागढ़ के वार्ड 1 के पार्षद के आनन्द कश्यप और युवक मोहनीश केशरवानी के बीच पुराना विवाद था. कल 5 नवंबर को फिर विवाद हुआ तो पार्षद आनन्द कश्यप ने लोहे की रॉड से युवक मोहनीश कश्यप के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया था और थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

पुलिस और आसपास के लोगों ने गम्भीर युवक को नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी पार्षद आनन्द कश्यप को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!