JanjgirChampa Fraud Arrest : SECL में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी चढ़ा शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने SECL में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम भरत केंवट है और वह झारखण्ड का रहने वाला है. इधर, आरोपी के कब्जे से धोखाधडी की रकम 2 लाख को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तुस्मा गांव के रहने वाले कन्हैया लाल साहू ने 6 सितंबर 2023 को रिपोर्ट लिखाई थ कि झारखंड के मरकडा निवासी भरत केंवट ने उसे झांसे में लिया था. उसने कहा था, SECL में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगा देगा. इसके लिए आरोपी ने रिपोर्टकर्ता पीड़ित से 6 लाख की डिमांड रखी थी. झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी को कई किस्तों में खाता और चेकबुक के माध्यम से साढ़े 4 लाख दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Theif Arrest : बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को नैला चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त...

आरोपी को राशि देने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी और जब पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो आरोपी भरत केंवट, आनाकानी करने लगा. रिपोर्ट पर शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी भरत केंवट की तलाश में जुटी हुई थी. इसके बाद आरोपी भरत की गिरफ्तारी की गई है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन
error: Content is protected !!