JanjgirChampa Fraud Arrest : SECL में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी चढ़ा शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने SECL में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम भरत केंवट है और वह झारखण्ड का रहने वाला है. इधर, आरोपी के कब्जे से धोखाधडी की रकम 2 लाख को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तुस्मा गांव के रहने वाले कन्हैया लाल साहू ने 6 सितंबर 2023 को रिपोर्ट लिखाई थ कि झारखंड के मरकडा निवासी भरत केंवट ने उसे झांसे में लिया था. उसने कहा था, SECL में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगा देगा. इसके लिए आरोपी ने रिपोर्टकर्ता पीड़ित से 6 लाख की डिमांड रखी थी. झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी को कई किस्तों में खाता और चेकबुक के माध्यम से साढ़े 4 लाख दिया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

आरोपी को राशि देने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी और जब पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो आरोपी भरत केंवट, आनाकानी करने लगा. रिपोर्ट पर शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी भरत केंवट की तलाश में जुटी हुई थी. इसके बाद आरोपी भरत की गिरफ्तारी की गई है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!