JanjgirChampa Good News : सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर ने कीर्तिमान बनाया, सोलर ऊर्जा से चलने वाली कार का पेटेंट कराया, टीम में छग के साथ ही देश के कई राज्यों और अमेरिका-ओमान के भी शोधार्थी शामिल, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. अंगेश चन्द्रा ने कीर्तिमान रचा है. कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स डिजाइन एंड ट्रेडमार्क्स इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी कार्यालय लंदन से इलेक्ट्रिक कार के लिए एरो डायनामिक सोलर रूफ के प्रस्तावित डिजाइन का पेटेंट हुआ है. प्रोफेसर डॉ. अंगेश चन्द्रा के साथ छग के अलावा देश के कई राज्यों के साथ ही अमेरिका और ओमान के भी शोधार्थी शामिल है, जिन्होंने मिलकर सोलर से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन का पेटेंट कराया है.

 



सारागांव कॉलेज के प्रोफेसर अंगेश चन्द्रा ने बताया कि 6-7 महीने से टीम द्वारा इस विषय पर काम कर रही थी, जिसके बाद प्रस्तावित डिजाइन का पेटेंट हुआ है. प्रस्तावित डिजाइन के मुताबिक, कार की छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिसके बाद सौर ऊर्जा से कार चलेगी और सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नारायणपुर जिले में पदस्थ TI सस्पेंड, बस्तर आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, टीआई पर लगे गम्भीर आरोप...

भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. अंगेश चन्द्रा ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की भविष्य में कमी होगी और इस सिस्टम से प्रदूषण भी होता है, वहीं सोलर ऊर्जा की कमी नहीं होगी. इससे प्रदूषण से भी निजात मिलेगी. इसी को देखते हुए सोलर ऊर्जा से चलने वाली कार के डिजाइन का पेटेंट कराया गया है और इसमें टीम भावना से काम किया जा रहा है. इस कार्य में छग, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के साथ ही अमेरिका और ओमान के शोधार्थी भी साथ हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big Breaking : छग के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों के नवंबर के वेतन पर रोक, लोक शिक्षण संचालानालय ने की कार्रवाई, ये है वजह... देखिए आदेश...

प्रोफेसर डॉ. अंगेश चन्द्रा की इस उपलब्धि के बाद कॉलेज के साथी प्रोफेसर और स्टूडेंट्स भी गदगद हैं और उन्होंने कॉलेज के साथ ही जिले और छग के लिए गौरव की बात होने की कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

Related posts:

error: Content is protected !!