Sakti Accident : पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार पति की हुई मौत, घायल पत्नी बिलासपुर रेफर, बाराद्वार के जैजैपुर चौक पेट्रोल पंप के पास की घटना, भटगांव के रहने वाले दंपति, शव का किया गया पोस्टमार्टम

सक्ती. बाराद्वार के जैजैपुर चौक पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार पति की मौत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी को बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद पिकअप वाहन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, भटगांव के स्कूटी सवार पति-पत्नी अड़भार जा रहे थे. वे बाराद्वार के जैजैपुर चौक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी. स्कूटी सवार पति मनहरण लाल देवांगन की मौत हो गई, वहीं घायल पत्नी को बिलासपुर रेफर किया गया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!