Akaltara News : अकलतरी गांव से जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से साढ़े 19 हजार रुपये और 4 मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अकलतरी गांव से जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार 5 जुआरी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार जुआरी, अकलतरा और बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरी तालाब के पास कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से 5 जुआरी अजय साहू, शिव चौहान, राहुल टांडी, गाँधीदास मानिकपुरी, निखिल श्रीवास को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के कब्जे से साढ़े 19 हजार और 4 मोबाइल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!