JanjgirChampa Accident Death : बिर्रा में सड़क किनारे काम कर रहे 3 मजदूरों को पिकअप वाहन ने कुचला, 1 की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में सड़क किनारे काम कर रहे 3 मजदूरों को पिकअप वाहन ने कुचल दिया. हादसे में 1 मजदूर फेंकूलाल पटेल की मौत हो गई, वहीं 2 मजदूर जीवन धीवर और चेतन धीवर को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने घटनाकारित वाहन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

 



दरअसल, बिर्रा के बसंतपुर रोड में एक घर बन रहा है. इसके लिए सड़क किनारे 3 मजदूर, मटेरियल बना रहे थे. यहां पिकअप वाहन ने तीनों मजदूरों को कुचल दिया और तीनों मजदूर फेंकूलाल पटेल, जीवन धीवर और चेतन धीवर को गम्भीर चोट आई है. तीनों घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया है, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां डॉक्टर ने फेंकूलाल पटेल को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!