Akaltara News : अकलतरा जनपद पंचायत द्वारा ग्रामीणों की समस्या का व्हाट्सएप के माध्यम से किया जा निराकरण, जनपद पंचायत की सराहनीय पहल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा जनपद पंचायत द्वारा खास पहल की गई है. हितग्राही मूलक योजनाओं में ग्रामीणों हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. इससे घर बैठे ग्रामीणों की समस्या हल किया जाता है. इस तरह ग्रामीणों को दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है. इस तरह उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी नहीं पड़ रही है. वाट्सएप ग्रुप के बारे में ग्रामीणों को बताने प्रचार-प्रसार किया गया है, वहीं नम्बर को सार्वजनिक किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

अकलतरा जनपद के सीईओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि हितग्राही मूलक योजनाओं में ग्रामीणों को कई समस्या आती है और दूरदराज से दफ्तर तक कई समस्या झेलते आते हुए आते थे. इसी को देखते हुए पेंशन योजना और राशन कार्ड हितग्राही के लिए 2 अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें शिकायत मिलने पर 72 घंटे में समाधान किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

इस तरह ग्रामीण वाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजते हैं और उसका निराकरण किया जाता है. मार्च से अब तक ढाई हजार से ज्यादा पेंशन धारियों को लाभ मिला है, वहीं नए पेंशन भी स्वीकृत किये गए है. इधर, राशनकार्ड से सम्बंधित 4-5 हजार लोगों के नाम जोड़ने, नाम हटाने, APL राशनकार्ड बनवाया गया है. इससे ग्रामीणों को लाभ मिला है और उनके समय की बचत, आर्थिक बचत होती है.

error: Content is protected !!