Baheradih News : विद्या के मंदिर में एक लाख रुपये की लागत से बनेगा छत्तदार चबूतरा : समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, बहेराडीह स्थित प्रायमरी व मिडिल स्कूल परिसर में किया गया भूमिपूजन

जांजगीर-चाम्पा. जिले के समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने जनभागीदारी शाला विकास समिति और ग्रामीणों के मांग पर बहेराडीह स्थित प्रायमरी और मिडिल स्कूल परिसर में छत्तदार चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रुपये का दान किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनभागीदारी शाला विकास समिति, बिहान,छात्र छात्राओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत भूमिपूजन किया।

 



इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने कहा कि जहाँ पर छत्तदार चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। वह स्थान विद्या की मंदिर है, जहां मुझे बहेराडीह के ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जनभागीदारी शाला विकास समिति ने नन्हें मुन्हे बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए छत्तदार चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रुपये दान करने का सुअवसर प्रदान किया।

जनभागीदारी शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल यादव ने कहा कि करीब दो महीने पहले समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर प्रायमरी स्कूल और मिडिल स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में भब्य नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

उस समय ग्रामीणों के मांग के अनुरूप समाजसेवी डॉ देवांगन ने स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक छत्तदार चबूतरा निर्माण के लिए आश्वासन दिया था। जिसे चंद दिनों में ही पूरा किया गया है। बिहान के एफएलसीआरपी रेवती यादव ने बताया कि डॉ सुरेश कुमार देवांगन जिले में एक ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता है, जो न सिर्फ गरीब लोगों को मदद करते हैं। बल्कि विगत चार साल से प्रतिवर्ष नए साल के अवसर पर लोगों को विशाल वनभोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

विद्या के मंदिर में इस प्रकार के दान करने वाले समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन को गांव की उपसरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप, जनभागीदारी शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक अमर महंत, श्रीमती प्रभा किरण पांडेय, राजेश कुमार सोनी, सविता मरकाम, प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक राजकुमारी राठौर, सुखीराम यादव, विपिन कुमार तिवारी रामदयाल यादव, मितानिन लक्ष्मीन यादव, रामबाई यादव, भगवती यादव, प्रशिक्षक उत्तरी कंवर, श्याम कंवर, पुष्पा यादव, साधना यादव, सुमित्रा यादव,दादूराम यादव, बिहान के पीआरपी रोपेश्वरी निर्मलकर, एफएलसीआरपी रेवती यादव, सक्रिय महिला राजकुमारी पाटले श्रीमती ललिता यादव, पंडित चंद्रिका प्रसाद चौबे, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव, पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र कुमार यादव, जनभागीदारी शाला विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद यादव तथा बहेराडीह के ग्रामीणों ने उनके इस प्रकार की सेवाभावी कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!