JanjgirChampa Big News : राइस मिल परिसर में 40 फ़ीट ऊंचाई से गिरा सुपरवाइजर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा गांव की राइस मिल में 40 फ़ीट की ऊंचाई से गिरकर सुपरवाइजर आसिफ खान की मौत हो गई. यहां वेल्डिंग समेत दूसरे निर्माण कार्य को देखने ऊंचाई पर चढ़ा था. इस दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और चाम्पा के हास्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, चाम्पा के जगदल्ला निवासी आसिफ खान, मड़वा गांव की अर्णव एग्रो राइस मिल में सुपरवाइजर का काम करता था. राइस मिल परिसर में अभी काम चल रहा है. उसी को देखने सुपरवाइजर आसिफ खान, 40 फ़ीट की ऊंचाई पर चढ़ा था और गिरने से उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नारायणपुर जिले में पदस्थ TI सस्पेंड, बस्तर आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, टीआई पर लगे गम्भीर आरोप...

Related posts:

error: Content is protected !!