Janjgir-Baloda Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक लीलागर नदी की रेलिंग से टकराई, नीचे गिरे तीनों सवार, 1 की मौत, दूसरा बिलासपुर रेफर, तीसरे को सामान्य चोट, बलौदा क्षेत्र का मामला

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बछौद गांव में तेज रफ्तार बाइक लीलागर नदी की रेलिंग से टकरा गई और तीनों गिर गए. हादसे में 1 व्यक्ति रामलाल चौहान की मौत हुई है, वहीं ललित चौहान को गम्भीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है. तीसरे व्यक्ति सागर चौहान को सामान्य चोट आई है, जिसका बलौदा के अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक व्यक्ति रामलाल, पुरैना गांव का रहने वाला था तो दोनों घायल कुली गांव के हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

दरअसल, कुली गांव से बाइक में सवार होकर तीनों व्यक्ति बलौदा आए थे. यहां से लौटते वक्त बाइक की रफ्तार तेज थी. इसकी वजह से बाइक, लीलागर नदी की रेलिंग से टकरा गई और तीनों व्यक्ति दूर नीचे गिर गए. हादसे में 1 व्यक्ति रामलाल चौहान की मौत हो गई है, वहीं ललित चौहान को गम्भीर चोट आई है और सागर चौहान को सामान्य चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!