JanjgirChampa Bike Accident : हसदेव नदी पर बने ब्रिज पर 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 1 महिला की मौत, 1 बच्ची समेत 4 लोग घायल, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के गोविंदा गांव में हसदेव नदी पर बने ब्रिज पर 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है, वहीं 1 बच्ची समेत 4 लोग घायल हैं. घायल बच्ची परी, मृतक महिला की बहन की बेटी है.

 



दरअसल, बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्ची मोहतरा गांव से बम्हनीडीह की ओर आ रहे थे, तभी दूसरे बाइक में सवार 2 युवक गोविंदा गांव की ओर से नवागढ़ के पेंड्री गांव जा रहे थे. इसी दौरान हसदेव नदी के ब्रिज में दोनों बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे बाद घायल पति शंभु नारायण चौहान, पत्नी सजनी चौहान, बच्ची परी को डायल 112 के आरक्षक अभिषेक जायसवाल, चालक जयराम चंद्रा के द्वारा इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां महिला सजनी चौहान ने दम तोड़ दिया, वहीं दोनों घायल युवकों के परिजन इलाज के लिए युवकों को हायर सेंटर ले गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!