Sakti Accident Death : बंजारी मंदिर के आगे कार और बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, जिला अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने तोड़ा दम

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के आगे कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया. मृतक युवक सकरेलीकला गांव का रहने वाला था.

 



दरअसल, सकरेलीकला गांव के संतोष केंवट का बेटा प्रेमप्रकाश केंवट, कडारी काम से गया हुआ था, जो वापस घर आते समय बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा था कि सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई. घटना की जानकारी डायल 112 को मिलने पर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जांजगीर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. हॉस्पिटल पहुंचने पर मृतक युवक के शव को मर्च्युरी में रखा गया है. कल 31 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!