JanjgirChampa Lady Death : घर में काम करते वक्त महिला सीढ़ी से गिरी, जिला अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में घर में काम करते वक्त महिला सीढ़ी से गिर गई. हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे लेकर बिर्रा अस्पताल गए, वहां से बम्हनीडीह अस्पताल भेजा गया था. फिर गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया जा रहा था, जहां महिला की मौत हो गई. जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. दरअसल, बिर्रा में मीना साहू काम कर रही थी. इसी दौरान वह सीढ़ी से गिर गई और उसे गम्भीर चोट आई थी. आखिरकार, महिला ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!